वाशिंग मशीन में पानी ट्रेन नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

अगर आपके भी वाशिंग मशीन में पानी भरा रह जाता है और अगर आपकी भी वाशिंग मशीन ड्रेन ही ना हो तो यह बहुत ही आम समस्या है यह आम तौर पर कोई भी बड़ी समस्या नहीं है अगर कपड़े काफी ज्यादा समय तक गीले रह जाते हैं मशीन अपना आगे का साइकिल शुरू ही नहीं कर पाती है और कई बार आपकी वाशिंग मशीन की डिस्प्ले पर कुछ एरर कोड भी दिखने लगते हैं हालांकि सबसे खुशखबरी की बात यह है कि यह अधिकतर मामलों में समस्या बिल्कुल ना के बराबर की होती है आप इसे बड़ी ही आसानी से घर पर ही ठीक कर सकते हैं आज इस लेख में हम कुछ इन्हीं जानकारी को आपके समीप रखने वाले हैं जिससे आप बड़ी आसानी से ही पानी ड्रेन होने की सामान्य समस्या को आसानी से ठीक कर सकते हैं

वाशिंग मशीन में पानी ट्रेन होने के कुछ सामान्य कारण

  • वाशिंग मशीन के पानी का ना निकालना किसी भी एक आम कारण से नहीं है बल्कि इसके कई अनेकों कारण है
  • ड्रेन होज़ पाइप का कहीं दब जाना या फिर मुड़ जाना
  • ड्रेन पंप फिल्टर में बटन सिक्के या फिर कुछ छोटे-छोटे कपड़ों के टुकड़े का फस जाना
  • ड्रेन पाइप या फिर आपके घर की निकासी पाइपलाइन में गंदगी का जमा होना
  • प्रेशर स्विच या फिर वाशिंग मशीन के कंट्रोलर में खराबी का होना
  • ड्रेन पाइप खराब होना
  • मशीन में एक समय में जरूरत के हिसाब से ज्यादा कपड़े डालने या अधिकतर डिटर्जेंट पाउडर इस्तेमाल करने से भी यह आम समस्या हो सकती है

शुरुआती जांच सबसे पहले करें

वाशिंग मशीन कि किसी भी चीज को खोलने से पहले यह सभी जांच जरुर कर ले

1 – वाशिंग मशीन को रिसेट करें – अपनी मशीन को बंद करके बोर्ड से प्लग निकाल दे और फिर 5 से 10 मिनट बाद मशीन को फिर से चालू करें इसे कभी-कभी होने वाली इलेक्ट्रिक गड़बड़ी को बड़ी आसानी से ठीक किया जा सकता है

2 – सही प्रोग्राम का चयन करें – अधिकतर कुछ डिजिटल मशीनों में होल्ड” या “सोक” मोड में जानबूझकर पानी भरा रहता है अपनी मशीन में चेक कर ले कहीं यह मोड तो नहीं लगा है

3 – झाग जांचें – अगर आपने अधिक से ज्यादा डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल किया है तो मशीन में काफी ज्यादा झाग बनने से भी ऐसी दिक्कतें होती हैं ऐसी समस्या होने पर कुछ देर रुक कर “रिंस एंड स्पिन” को चलाएं

4 – मशीन का लोड कम करें – यदि आपकी मशीन में अधिक से ज्यादा कपड़े हैं तो पहले कुछ कपड़ों को निकाल कर कुछ देर तक सिर्फ ड्रेन या फिर स्पिन साइकिल में चलाएं

ड्रेन होज़ को कैसे चेक करें

ड्रेन होज़ वाशिंग मशीन के पीछे लगा हुआ एक पाइप है जिस मशीन का पूरा पानी बाहर की ओर निकलता है यदि यह पाइप कहीं से भी मुड़ जाता है तो इससे आगे पानी नहीं जा पता है

वाशिंग मशीन को आप थोड़ा अपनी और आगे खींचकर पीछे से पाइप को देख सकते हैं

कहीं पाइप में मोड गांठ या फिर किसी प्रकार का कोई दबाव तो नहीं है

पाइप को अधिकतर पानी की प्रेशर की धार से साफ भी किया जा सकता है

पाइप को अपने निकासी लाइन से अलग कर कर जरूर देखें कि कहीं उसमें किसी प्रकार का कोई कचरा तो नहीं फसा है

ड्रेन पाइप की ऊंचाई को हमेशा 60 से 100 सेंटीमीटर फर्श से आमतौर पर रखनी चाहिए बहुत ज्यादा ऊपर या फिर बहुत ज्यादा नीचे होने से पानी आसानी से नहीं निकलता है एक सटीक ऊंचाई के लिए अपनी मशीन का आप मैन्युअल भी देख सकते हैं जिसमें आपको सभी जानकारी दी जाती है

ड्रेन पंप फिल्टर कैसे साफ करें

अधिकतर फ्रंट लोड मशीनों में नीचे की ओर एक छोटा ढक्कन होता है जब इसे आप हटाते हैं तो इसके पीछे ड्रेन पंप का फिल्टर मौजूद होता है यहीं पर बटन, पिन, सिक्के जमा होकर पानी को आगे जाने से रोक देते हैं

साफ करने के तरीके

1 – वाशिंग मशीन को बंद करें और सबसे पहले बोर्ड से प्लग निकाल दे

2 – बड़ी सावधानी से नीचे के ढक्कन को खोलें

3 – आप फिल्टर के नीचे एक छोटा बर्तन या फिर एक तौलिया को रख ले क्योंकि कई बार पानी बाहर आ जाता है

4 – अधिकतर मशीनों में फिल्टर के पास एक इमरजेंसी ड्रेन ट्यूब होती है सबसे पहले इससे पानी निकाल ले

5 – घड़ी की उलटी दिशा में घूमर धीरे-धीरे फिल्टर को बाहर निकले

6 – उसमें फंसे कचरे को अच्छी तरह से साफ करें और पानी से एक बार धो ले

7 – फिल्टर को वापस जोर से लगाए और ढक्कन को आखिर में बंद करते हैं

आपको हर कुछ महीनो में इस फिल्टर को साफ करना होता है इससे आने वाली बड़ी समस्या से पहले ही आप समाधान पा सकते हैं

फ्रंट लोडर एवं टॉप लोडर मशीन में अंतर

टॉप लोडर – कई मशीन के मॉडलों में फिल्टर या लिंट कचरा ड्रम के अंदर साइड की और होता है कुछ मॉडलों में ड्रेन पंप तक पहुंचाने के लिए मशीन की और पिछला या फिर नीचे के पैनल को स्क्रू के माध्यम से खोलना पड़ता है ऐसे मामलों में अपने मॉडल का आप मैन्युअल जरूर देख ले और अगर आपको काफी ज्यादा समस्या हो रही है तो आप ब्रांड के टेक्नीशियन की मदद भी ले सकते हैं

फ्रंट लोडर – इन मॉडल की मशीनों में ड्रेन पंप आगे नीचे की तरफ की और होता है

सेमी ऑटोमेटिक मशीनों में ड्रेन वाल्व या फिर उसके रस्सी एवं हैंडल का ढीला होना यह पाइप का जाम का होने का मुख्य कारण हो सकता है

Visit Home Page

Leave a Comment